कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक और कदम, कोविशील्ड और कोवैक्सिन को बाजार में उतारने का रास्‍ता साफ, डीसीजीआई ने सशर्त मंजूरी दी

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक और कदम, कोविशील्ड और कोवैक्सिन को बाजार में उतारने का रास्‍ता साफ, डीसीजीआई ने सशर्त मंजूरी दी

नई दिल्‍ली, कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन को बाजार में उतारने का रास्‍ता साफ हो गया है। देश के औषधि नियामक यानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन को सशर्त बाजार में उतारने को मंजूरी प्रदान कर दी है। वहीं आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कोरोनारोधी टीके कोविशील्ड और कोवैक्सीन की कीमत प्रति खुराक 275 रुपये और अतिरिक्त सेवा शुल्क 150 रुपये तक सीमित रखने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) को टीकों को किफायती बनाने के लिए कीमत सीमित रखने की दिशा में काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है। अभी तक निजी अस्पतालों में कोवैक्सीन की कीमत 1,200 रुपये प्रति डोज है, जबकि कोविशील्ड की एक डोज की कीमत 780 रुपये है। कीमतों में 150 रुपये का सेवा शुल्क भी शामिल है।

मालूम हो कि बीते 19 जनवरी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोरोना पर विषय विशेषज्ञ समिति ने कुछ शर्तों के साथ वयस्क आबादी के बीच उपयोग के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन को बाजार में उतारने की मंजूरी देने की सिफारिश की थी। पिछले साल 25 अक्टूबर को सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया के निदेशक (सरकार और नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह ने देश के औषधि महानियंत्रक को एक आवेदन जमा किया था।

इस आवेदन में कोविशील्ड टीके को बाजार में उतारने की मंजूरी मांगी गई थी। यही नहीं कुछ ही हफ्ते पहले भारत बायोटेक के पूर्णकालिक निदेशक वी कृष्ण मोहन ने कोवैक्सीन के लिए नियमित मंजूरी की मांग करते हुए क्लीनिकल आंकड़ों के साथ रसायन, निर्माण और नियंत्रण संबंधी पूरी जानकारी औषधि महानियंत्रक को सौंपी थी। उल्‍लेखनीय है कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन को पिछले साल तीन जनवरी को देश में आपात इस्‍तेमाल की मंजूरी (ईयूए) दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related