अगर शादी समारोह में हैं तो सतर्क हो जाइए!

अगर शादी समारोह में हैं तो सतर्क हो जाइए!

पटना: अगर शादी समारोह में आप हैं तो आप सतर्क हो जाइए। पटना में महिलाओं का एक गिरोह शादी समारोह में शामिल हो रहा है और लाखों के कीमती जेवरात और सामानों को उड़ा ले जा रहा है. पटना के हेरिटेज मैरिज हॉल सगुना मोड़ में कल एक शादी के दौरान महिलाओं के गिरोह ने लाखों के जेवरात और कीमती सामान उड़ा कर फरार हो गए. पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गया जिसमें 2 महिला हैं जो किसी संभ्रांत परिवार से दिखती हैं और जिन का पहनावा उच्च कोटि का है, वह सीसीटीवी में कैद हो गई हैं और सामान लेकर फरार होती दिख रही हैं. यह पूरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें 2 महिलाये कपड़े में लपेट कर सामान को रख भागती नजर आ रही हैं. फिलहाल पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है. रूपसपुर थाने में एफ आई आर दर्ज कराया गया है शिकायत के आधार पर महिलाओ की पहचान की जा रही है.

Share post:

Popular

More like this
Related